Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeEntertainmentपंचतत्व में विलीन हुईं तुनिषा शर्मा

पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिषा शर्मा

नम आंखों से परिवार और साथियों ने दी अंतिम विदाई

नई दिल्ली। तुनिषा शर्मा 24 दिसंबर की दोपहर अपने शो के सेट पर मृत पायी गयी थीं। उनका शरीर मेकअप रूम में पंखे से लटका मिला था। पुलिस ने मामले में साथी कलाकार शीजान खान को गिरफ्तार किया है।
अलविदा तुनिशा शर्मा.. 20 साल की तुनिषा पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। परिवार और दोस्तों ने एक्ट्रेस को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है। एक्ट्रेस के इस तरह जाने से टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि तुनिषा ऐसा भी कर सकती थी। तुनिषा शर्मा का मृत शरीर 24 दिसम्बर की दोपहर उनके शो के सेट पर पंखे से लटका मिला था। तुनिषा की मां की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया है। शीजान पर तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाये गये हैं। अंतिम संस्कार से पहले बेहोश हुई तुनिषा की मां। परिवार वालों ने संभाला।
मशान घाट पहुंच एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर
तुनिषा का पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंच गया है। एक्ट्रेस की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अपनी बेटी को इतनी कम उम्र में इस तरह जाते देख वह खुद को संभाल नहीं पा रही हैं।
टीवी एक्ट्रेस रीम शेख ने तुनिषा के घर पहुंचकर अंतिम दर्शन किये। बता दें, तुनिषा शर्मा और रीम शेख एक खास बॉन्ड शेयर करती थीं। रीम ने एक्ट्रेस की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक नोट भी लिखा था।
एक्टर विशाल जेठवा भी तुनिषा शर्मा के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। विशाल ने वहां मौजूद मीडिया से कोई बात नहीं की।
तुनिषा के को-स्टार शिविन नारंग एक्ट्रेस के आखिरी दर्शन करने उनके घर पहुंचे। शिविन तुनिषा की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।
इसी बीच अब खबर है कि तुनिषा शर्मा का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार गोड़ादेव नाका के श्मशान घाट में होगा। एक्ट्रेस के परिवार ने अंतिम संस्कार की खबर दी है। परिवार ने लिखा, ‘बहुत भारी मन से कहना पड़ रहा है कि तुनिशा हमें 24 दिसंबर को छोड़कर चली गई। हम सभी से निवेदन करते हैं कि वो आए और जाने वाले आत्मा के लिए प्रार्थना करें। अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को दोपहर 3 बजे घोदेव शमशान में होगा।
तुनिषा शर्मा डेथ केस पर मौत के दो दिन बाद एक्टर शीजान खान के परिवार वालों का कहना है कि – जो भी लोग हम सबको एक बयान के लिए संपर्क कर रहे हैं उन लोगों के लिए यह मैसेज है कि प्लीज हमें और हमारी फैमिली को थोड़ा वक्त दीजिए… हम थोड़ा प्राइवेसी चाहते हैं यह देखकर दुख होता है कि मीडिया के सदस्य लगातार हमें फोन कर रहे हैं, यहां तक कि हमारे घरों के नीचे टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं।
तुनिषा की मां ने एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
बता दें कि तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने शीजान पर बेटी की मौत के बाद कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा है कि शीजान पर तुनिषा के साथ रिलेशन में होते हुए दूसरी लड़कियों के साथ संबंध रखा। आगे उन्होंने यह भी बोला है कि शीजान ने उनकी बेटी का इस्तेमाल किया है।
4 जनवरी को 21वां जन्मदिन मनाती एक्ट्रेस
तुनिषा शर्मा वे 4 जनवरी को 21 साल की हो जातीं, लेकिन बर्थडे से पहले ही उन्होंने खुदकुशी कर ली। महज 14 साल की उम्र में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। महाराणा प्रताप से उन्होंने टीवी पर अपना डेब्यू किया था। तब से अब तक वह कई चर्चित शो का हिस्सा बनीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular