Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeEducationTS SSC 10th Results 2025 Date: तेलंगाना बोर्ड 10वीं रिजल्ट 30 अप्रैल...

TS SSC 10th Results 2025 Date: तेलंगाना बोर्ड 10वीं रिजल्ट 30 अप्रैल को हो सकता है घोषित, वेबसाइट एवं SMS से चेक कर सकेंगे नतीजे

तेलंगाना बोर्ड की ओर से एसएससी रिजल्ट (TS 10th Results 2025) 30 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। ऑफिशियल डेट एवं समय की जानकारी कभी भी बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर साझा की जा सकती है। नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स या उनके माता पिता वेबसाइट के साथ ही एसएमएस के जरिये भी रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन तेलंगाना (BSE Telangana) की ओर से सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) यानी क्लास 10 की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट डेट एवं समय से संबंधित डिटेल कभी भी जारी की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएसई की ओर से रिजल्ट 30 अप्रैल 2025 को जारी किया जा सकता है।

TS SSC Result 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा जिसके बाद नतीजों का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in एवं results.bsetelangana.org पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद छात्र या उनके माता-पिता यूजर नेम एवं पासवर्ड दर्ज करके रिजल्ट जांच सकेंगे।

5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

इस वर्ष तेलंगाना बोर्ड मैट्रिक एग्जाम का आयोजन 21 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक करवाया गया था। बोर्ड परीक्षाओं में 5,09,403 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमें से लड़कों की संख्या 2,58,895 एवं लड़कियों की संख्या 2,50,508 है।

वेबसाइट एवं एसएमएस से रिजल्ट चेक करने का तरीका

तेलंगाना बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही SMS के साथ भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। वेबसाइट एवं एसएमएस से परिणाम इस प्रकार से चेक किया जा सकेगा।

तेलंगाना बोर्ड 10th रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाना होगा।

इसके बाद दसवीं रिजल्ट के लिंक (BSE Telangana SSC Result 2025) पर क्लिक करना होगा।

अब छात्रों को यूजर नेम एवं पासवर्ड दर्ज करके LOGIN बटन पर क्लिक करना होगा।

जानकारी सबमिट होते ही रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।

इसके अलावा एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को मैसेज बॉक्स में TS10 ROLL NUMBER दर्ज करके 56263 पर भेजना होगा। इसके कुछ देर बाद बोर्ड की ओर से आपके इनबॉक्स में रिजल्ट भेज दिया जायेगा।

ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त

छात्र एवं उनके अभिभावक ध्यान रखें कि रिजल्ट जारी होने पर वे केवल मार्कशीट की फोटोकॉपी (डिजिटल कॉपी) ही डाउनलोड कर पाएंगे। ओरिजिनल मार्कशीट नतीजे जारी होने के कुछ दिन बाद आपके स्कूल में भेज दी जाएगी जहां से आप इसे प्राप्त कर पाएंगे। रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों को वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular