Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurरोडवेज कर्मियों के रवैये से परेशान युवक ने डीएम से की शिकायत

रोडवेज कर्मियों के रवैये से परेशान युवक ने डीएम से की शिकायत

रोडवेज चालकों और परिचालकों की मनमानी से परेशान एक युवक ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुनाघाट निवासी नईम खां ने दिए पत्र में बताया कि अमन शहीद से तहसील रोड तक रोडवेज बसों को आड़े-तिरछे खड़ा कर सवारी भरने के कारण दिन में कई बार जाम लग जाता है।

बताया कि गुरुवार सुबह न्यायालय जाते समय रोडवेज बस स्टैंड के सामने जाम लगा हुआ था, जिसमें एम्बुलेंस और स्कूली बसें भी फंसी थीं। जाम हटाने को कहने पर चालकों और परिचालकों ने अभद्रता की और हाथापाई करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular