Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeहर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा रैली

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा रैली

मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा विकासखंड तिलोई, सिंहपुर, अमेठी और जामों में तिरंगा रैली निकाली गई।

रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ ने बताया कि रैली का उद्देश्य जनसामान्य को 13 से 15 अगस्त 2025 के बीच अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।

जिससे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचे। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और सही तरीके से फहराने के महत्व से अवगत कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular