Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiस्वर्गीय अशोक को श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी, पहुंचे राजा भैया

स्वर्गीय अशोक को श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी, पहुंचे राजा भैया

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो के पहुचने के सिलसिला जारी है। आज जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक कुंडा राजा रघुराज प्रताप सिंह “राजा भैया” के अलावा तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य,  देवरिया सदर के विधायक  सलभ मणि त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया, बस्ती सदर के विधायक महेंद्र यादव, राजू पहाड़ी, कोर्डिनेटर डा धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पीसीएस मनोज कुमार सिंह, समाजवादी लोहिया वाहिनी अध्यक्ष डॉक्टर रामकरण निर्मल, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा, मशहूर शायर नदीम फारूख, शमशाद झंझट, नदीम शाद, साफे जुबेरी जिला पंचायत सदस्य ओम प्रभा बिट्टू अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष इंतखाब आलम नोमानी सहित बाराबंकी जनपद के तमाम प्रधान बीडीसी और पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं आना निरंतर जारी रहा। सभी लोगों ने स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन समर्पित किए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular