
अवधनामा संवाददाता
बाराबंकी। रानी अहिल्याबाई होल़्कर के राज्य में जाति भेदभाव की कोई मान्यता नहीं थी। सभी धर्म संप्रदाय के लोगों को समान रूप और स्वाभिमान से अपना जीवन जीने की आजादी थी अहिल्याबाई के शासन काल में सभी को सामान हक अधिकार और आदर से जीने रहने की पूरी छूट थी।
यह विचार समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह के संचालन में आयोजित रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर का न्यायप्रिय शासन लोगों को बहुत पसंद आता था। लोग अन्य राज्यों से भी उनके राज्य में आकर बसने के लिए उनसे निवेदन करते रहते थे। रानी का मानना था कि जनता को पूरी तरह से सुखी संतुष्ट रखना ही राज्य का मुख्य कार्य होना चाहिए। ऐसे महान लोगों से हम सबको जनसेवा कैसे की जाती है, यह प्रेरणा मिलती है। हम सभी को ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में गरीब कमजोर वर्ग के लिए हमेशा संघर्ष करने और उनकी समस्याओं को निपटाने के लिए ऊर्जा मिलती है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ सपा नेता पूर्व प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद, नसीम कीर्ति, हिमांशु यादव, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला सचिव यशवंत यादव, साजिद अहमद, हफीज सलमानी, शमीम चौधरी, उदय राज यादव, आदि तमाम प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भी रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।





