Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeMarqueeनिर्वाण प्राप्त समाज कर्मी रामकली की स्मृति में मंडौली में हुई श्रद्धांजलि...

निर्वाण प्राप्त समाज कर्मी रामकली की स्मृति में मंडौली में हुई श्रद्धांजलि सभा

दुनिया को युद्ध की नहीं बुद्ध की जरूरत

तथागत ने दुनिया को दिए शांति, समानता, मानवता और पंचशील के संदेश

शिव‌ प्रताप इंटर कालेज के उप प्राचार्य संजय कुमार राव की निर्वाण प्राप्त रामकली की स्मृति में बुधवार को मंडौली में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में बौद्ध धम्म की शिक्षाओं पर विस्तार से संवाद हुआ। बौद्ध भिक्षु भंते प्रज्ञा मित्र ने धम्मापदेश दिए। उन्होंने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध ने दुनिया को शांति, मानवता और पंचशील के संदेश दिए। उनके संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। युद्ध से कभी भी किसी समस्या का हल नहीं हुआ, दुनिया को युद्ध की नहीं बुद्ध की जरूरत है।

श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत सामूहिक त्रिसरण पंचशील के साथ हुई। परिवार की ओर से अभिमन्यु ने भगवान बुद्ध की पूजा वंदना की। आयोजक ने अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़ से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं और बौद्धाचार्यों को अंग वस्त्र के साथ बाबा साहब डॉ अम्बेडकर का चित्र देकर सम्मानित किया। विधवा, दिव्यांग और गरीब महिलाओं को कम्बल वितरित किए।
कार्यक्रम में बामसेफ,बी एस पी, अम्बेडकर सेवा समिति, अम्बेडकर कल्याण समिति, वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति, भारतीय बौद्ध महासभा और भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार शास्त्री और तुलसी राम शास्त्री ने किया। सामाजिक चिंतक डॉ सुनील दत्त,बौद्धाचार्य वैरागी राम भारती,

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मराज यादव, ग्राम प्रधान रुपम यादव, संजय कुमार राव, कोटेदार राजीव गांधी, रामचंद्र , राजकुमार आदि ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्याम लाल त्यागी, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, जिला पंचायत सदस्य हैदरगंज, फैजाबाद प्रदीप कुमार, बसपा के जिला प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, अम्बेडकर सेवा समिति के राजेश अकेला, अम्बेडकर कल्याण समिति के संरक्षक इन्द्र पाल गौतम, प्रवक्ता अनिल सरोज, डॉ शिव मिलन सरोज,डॉ नंदलाल, विजय कुमार, राम फल फौजी धर्मेंद्र कुमार बौद्ध, बबिता मिश्र, अशोक कुमार आदि ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया और निर्वाण प्राप्त रामकली को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अर्जुन प्रसाद, ललित कुमार, मनोज कुमार बौद्धाचार्य, मुन्ना लाल, डॉ एस के राव, डॉ राघवराम , छोटे लाल , राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular