Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhयूपी रोडवेज इम्पलाइज के अध्यक्ष बने त्रिभुवन नारायण सिंह

यूपी रोडवेज इम्पलाइज के अध्यक्ष बने त्रिभुवन नारायण सिंह

 

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन का चुनाव प्रबंध समिति के निर्देशानुसार बुधवार को प्रांतीय संयुक्त महामंत्री श्रीलाल तिवारी की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
वर्ष 2022 के सम्पन्न हुए वार्षिक चुनाव में चुनाव अधिकारी श्रीलाल तिवारी ने बताया कि त्रिभुवन नारायण सिंह टर्नर को अध्यक्ष, देवेन्द्र कुमार सिंह विद्युतकार तथा प्रवेश कुमार सिंह परिचाल को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर चुना गया। इसी क्रम में राजनाथ यादव स.मैकेनिक क्षेत्रीय मंत्री, संजय कुमार श्रीवास्तव कार्यालय सहायक तथा राहुल सिंह वरिष्ठ लिपिक, संयुक्त मंत्री चुने गये। प्रेमचंद संगठन मंत्री, रणधीर सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित किये गये। कार्यकारिणी सदस्य के लिए विनोद कुमार शुक्ला, अजय कुमार सिंह, देवेंद्र गौड़, शशिकान्त यादव, अनिल कुमार सिंह, रामकरन द्विवेदी, विन्ध्याचल उपाध्याय का चयन किया गया। इस अवसर पर शम्भूनाथ सेठ, राजनाथ यादव, त्रिभुवन नारायण सिंह, श्रीलाल तिवारी आदि उपस्थित रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular