परिवहन विभाग का WhatsApp नंबर जारी; VIP नंबरों की सूची से लेकर चालान तक, घर बैठे हो जाएंगे सभी काम

0
100

शामली में एआरटीओ कार्यालय से जुड़ी जानकारी अब व्हाट्सएप पर उपलब्ध है। परिवहन विभाग ने 8005441222 नंबर का चैटबॉट शुरू किया है जो 24 घंटे सेवाएं देगा। अब ड्राइविंग लाइसेंस पंजीकरण फिटनेस प्रमाणपत्र जैसी जानकारी घर बैठे मिलेगी। चालान की जानकारी और भुगतान लिंक भी तुरंत मिलेंगे। व्हाट्सएप पर संदेश भेजने के दो मिनट में जवाब मिलेगा।

आपकी बाइक के कितने चालान हुए, नए वाहन का पंजीकरण कराना है, वीआइपी नंबरों की सूची पता करनी है, या फिर परिवहन विभाग की अन्य सेवाओं के लिए अब एआरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत नहीं।

घर बैठे ही सभी समस्याओं का समाधान होगा, और जानकारी भी मिलेगी। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से वाट्सएप नंबर जारी किया गया है, जो सभी सेवाओं की जानकारी देगा। साथ ही सुझाव भी लिए जाएंगे।

एआई पर आधारित चैट बाट नंबर

एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से परिवहन विभाग ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित चैट बाट नंबर 8005441222 शुरू किया है। इस वाट्सएप नंबर के माध्यम से 24 घंटे एआरटीओ कार्यालय से संबंधित सेवाओं के बारे में जानकारी ली जा सकेगी।

वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र या पंजीकरण कराना व डीएल बनवाने सहित परिवहन विभाग से संबंधित जानकारी के लिए एआरटीओ कार्यालय जाने की कोई जरूरत नहीं। इसके तहत ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं, कितनी फीस लगेगी, फिटनेस, पंजीकरण, परमिट सहित अन्य सभी सेवाओं की जानकारी भी मिल जाएगी।

वहीं वाहन और सारथी सेवाओं का प्रत्यक्ष एकीकरण, जिनके माध्यम से वाहन पंजीकरण से संबंधित जानकारी। चालान से संबंधित जानकारी भी तत्काल मिल सकेगी, जिनमें कारण, भुगतान लिंक और कानूनी प्रावधान क्या है को जान सकेंगे। वाट्सएप पर संदेश भेजने के दो मिनट के अंदर जवाब मिलेगा।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here