Saturday, April 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAligarhकिन्नर समाज ने 2026 विधेयक बिल के खिलाफ पीएम मोदी के नाम...

किन्नर समाज ने 2026 विधेयक बिल के खिलाफ पीएम मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। जनपद में किन्नर समाज ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर 2026 विधेयक बिल के विरोध में भारी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय तक हाथ में बैनर लिए और किन्नर विरोधी बिल वापस लो के नारे लगाते रहे। कलेक्ट्रेट पर पीएम मोदी के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी अलीगढ़ को सौंपा। जिसमें उनकी मांग है कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति संशोधन विधेयक बिल 2026 का विरोध करते हैं। क्योंकि उपरुक्त बिल किन्नर समाज के हित में नहीं है।

यह बिल किन्नर समाज का उत्पीड़न करने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी मोदी से मांग करते हैं कि हमारी आवाज को सुने और बिल के प्रावधानों की समीक्षा करें और इसको वापस ले। इस संशोधन बिल को अतिशीघ्र रद्द करें ताकि हमारे अधिकार सुरक्षित रहें। ज्ञापन देने वालों में चवानी माई, पिंकी शर्मा, नव्या, हिना, आरती नदगीरी, नीलम सोनी आदि सैकड़ों की संख्या में किन्नर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular