Friday, March 27, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshKanpurकानपुर देहात में चली तबादला एक्सप्रेस , कई उपनिरीक्षकों को मिला थाने...

कानपुर देहात में चली तबादला एक्सप्रेस , कई उपनिरीक्षकों को मिला थाने का चार्ज

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार देर रात 21 पुलिस कर्मियों के तबादले की एक लिस्ट जारी कर दी है। जिसमे कई प्रभारी निरीक्षक के थानाक्षेत्र में बदलाव हुआ है वहीं कई उप निरीक्षक को थाने का चार्ज देते हुए थानाध्यक्ष बना दिया गया है। यह तबादले की लिस्ट इस इस वजह से भी जारी हुई है क्यों कि जनपद के पांच थानों में तैनात थानाध्यक्ष का स्थानांतरण गैर जनपद हो गया है।

जनपद की कानून व्यवस्था को दुरुस्त और सुव्यवस्थित करने के लिए जनपद के पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने गुरुवार देर रात 21 पुलिस कर्मियों की एक लिस्ट को मीडिया सेल द्वारा जारी करवाया है। इस लिस्ट में प्रभारी निरीक्षक थाना रूरा शिवनारायण सिंह को प्रभारी निरीक्षक रूरा से प्रभारी निरीक्षक थाना रसूलाबाद स्थानांतरण निरस्त कर प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना नियुक्त किया गया है।

निरीक्षक राजपाल सिंह को निरीक्षक अपराध थाना शिवली से प्रभारी निरीक्षक यातायात,निरीक्षक संजीव सिंह को मीडिया सेल से निरीक्षक अपराध थाना शिवली,उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को थानाध्यक्ष बरौर से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना रूरा,उप निरीक्षक उमेश शर्मा को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बाघपुर थाना शिवली,उप निरीक्षक यशपाल सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बारा थाना अकबरपुर,उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार रंजन को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी पामा थाना गजनेर,सुमन दीक्षित को थानाध्यक्ष महिला थाना वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना भोगनीपुर,निरीक्षक रामगोविंद मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक यातायात से प्रभारी निरीक्षक रूरा,निरीक्षक प्रवीन कुमार यादव को प्रभारी साइबर क्राइम थाना से प्रभारी निरीक्षक गजनेर,निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी को प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद से प्रभारी निरीक्षक थाना रूरा किया गया।

स्थानांतरण निरस्त कर प्रभारी निरीक्षक थाना रनियां,निरीक्षक अनिल कुमार को प्रभारी निरीक्षक डेरापुर से प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद,निरीक्षक देवेंद्र कुमार को निरीक्षक अपराध शाखा थाना सिकंदरा से प्रभारी निरीक्षक डेरापुर,निरीक्षक संजेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक थाना सट्टी,महिला उपनिरीक्षक सुषमा को थाना शिवली से थानाध्यक्ष महिला थाना,उपनिरीक्षक ललिता मेहता को थाना भोगनीपुर से थानाध्यक्ष देवराहट,उपनिरीक्षक कालीचरण कुशवाहा को चौकी प्रभारी बाघपुर से थानाध्यक्ष बरौर,उपनिरीक्षक दिनेश कुमार गौतम को थानाध्यक्ष मूसानगर से थानाध्यक्ष राजपुर,उपनिरीक्षक रामसिंह को चौकी प्रभारी थाना गजनेर से थानाध्यक्ष मूसानगर,उपनिरीक्षक भागमल को चौकी प्रभारी बारा थाना अकबरपुर से थानाध्यक्ष अमराहट तथा उपनिरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी को पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटीयू नियुक्त किया गया है। समस्त पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।

पांच थानाध्यक्ष पहुँचे लाइन

जनपद में समय पूरा कर चुके पुलिस कर्मियों के स्थान्तरण के चलते जनपद के पांच थानाध्यक्ष को लाइन बुला लिया गया है। जिसमे रनियां थानाध्यक्ष मेहन्द्र सिंह , सट्टी थाने के शिव शंकर, देवराहट थाने के मोनू शाक्या, राजपुर थाने के प्रभात सिंह और अमराहट थानाध्यक्ष जीतमल शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular