Saturday, November 1, 2025
spot_img
HomeMarqueeसाइबर क्राइम से बचाव के लिए स्कूली बच्चों को दिया प्रशिक्षण

साइबर क्राइम से बचाव के लिए स्कूली बच्चों को दिया प्रशिक्षण

ननौरा के पटेल शिक्षण संस्थान में पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी

महोबा। जनपद के पटेल शिक्षण संस्थान ननौरा में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक निकिता शुक्ला और संदीप विमल ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए।

पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड केयर हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन सेवा 112 के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज श्रीमाली, प्रबंधक राजपाल सिंह पटेल और समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। पुलिस टीम में कांस्टेबल संध्या सिंह और विवेक भी मौजूद रहे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना और आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए उपलब्ध सेवाओं से अवगत कराना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular