Wednesday, March 11, 2026
spot_img
Homekhushinagarट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम

ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम

अवधनामा संवाददाता

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के मिसिरपट्टी चंवर में हुई हादसा

कुशीनगर। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। इसके बाद घंटों बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटाया गया। यह घटना कुबेरस्थान के मिसिरपट्टी के चंवर में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के अमवा बुर्ज निवासी सगीर अंसारी पुत्र नवाब अंसारी उम्र 22 वर्ष व सन्नी पुत्र रविंद्र खरवार उम्र 31 वर्ष दोनों क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करते है। शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े छः बजे ईंट लादकर क्षेत्र के मिसिरपट्टी गांव में ले गए थे। ईंट गिराकर लौटते समय मिसिरपट्टी चंवर में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें दोनों दब गए। बताया जा रहा था कि ट्रैक्टर तेज गति से ले जाया जा रहा था, जिससे अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। जिसमें दोनों की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर पलटने से घंटो जाम लग गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस जेसीबी मशीन से ट्रेक्टर ट्राली में दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की जानकारी होते ही मृतक परिवारों के घर कोहराम मच गया। सब कोई घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

इस संबंध ने थानाध्यक्ष कुबेरस्थान पंकज गुप्ता ने बताया कि घटना कि सूचना मिलते ही मय फोर्स पहुंचा था। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular