Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeयातायात जागरूकता अभियान: एनसीसी कैडेट्स ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, बिना हेलमेट व...

यातायात जागरूकता अभियान: एनसीसी कैडेट्स ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वालों को दी हिदायत

उरई(जालौन)। नगर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में अर्चना सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात व प्रभारी यातायात द्वारा यह अभियान शहीद भगत सिंह चौराहा समेत शहर के कई प्रमुख स्थलों पर चलाया गया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी रही।

यह अभियान गांधी इंटर कॉलेज, उरई में चल रहे एनसीसी कैंप के तहत आयोजित किया गया, जिसमें कुल 371 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कॉलेज प्रांगण में उपस्थित कैडेट्स को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया।

इसके उपरांत एनसीसी कैडेट्स को शहर के प्रमुख चौराहों — जिला परिषद चौराहा, जालौन बाईपास, शहीद भगत सिंह चौराहा, मेडिकल चौराहा, कोंच बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर भेजा गया, जहां उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल्स, जेब्रा क्रॉसिंग, वाहन अनुशासन, हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग आदि के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया।

कैडेट्स ने ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करते हुए सड़क पर नियम तोड़ने वालों को हिदायत भी दी। खासकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों व बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें नियमों के पालन की सलाह दी गई। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने भी समय-समय पर चौराहों पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कैडेट्स की प्रशंसा की।

अर्चना सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात ने बताया कि इस प्रकार के अभियानों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना है, जिससे वे न केवल स्वयं जिम्मेदार नागरिक बनें, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया यह कार्य अनुशासन और सेवा भावना का बेहतरीन उदाहरण है।

प्रभारी यातायात ने बताया कि आगे भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम स्कूलों-कॉलेजों में आयोजित किए जाएंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जनमानस में यातायात नियमों के पालन की प्रवृत्ति बढ़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular