Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeविभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापारी महापौर से मिले

विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापारी महापौर से मिले

 

Traders met the mayor regarding various problems

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर (Saharanpur)। बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारे जाने के लिए नगर के मुख्य मार्गो पर डिवाईडर लगवाने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आज व्यापारी प्रतिनिधि महापौर संजीव वालिया से मिले और उन्हें इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा।

आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल से जुड़े व्यापारी आज महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा के नेतृत्व में महापौर संजीव वालिया से उनके कार्यालय में मिले और उन्हें व्यापारिक समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था में सुधार किए जाने के लिए मुख्य मार्गो पर डिवाइडर बनाये जाये तथा करो में व्यापारियों को राहत दी जाये और व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न न किया जाये। महापौर संजीव वालिया ने व्यापारियांे को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारियांे की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जायेगा। इस दौरान स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, राजेन्द्र गुप्ता, राजीव मदान, गुलशन अनेजा, मुकेश कुमार धनगर, नीरज जैन, संजीव अरोडा, हरप्रीत, अनिल गुप्ता, फरजानुलहक, अशोक छाबड़ा, मदन लाम्बा, ऋषि धींगड़ा, विरेन्द्र कुमार भारती, यशपाल डाबरा, अनुभव शर्मा, संजय गुप्ता, सुरेन्द्र पुंडीर, अशोक नारंग, सुरेश सलूजा, रमेश छाबड़ा, कार्तिक खुराना, सिकंदर वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular