Wednesday, March 5, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshDevbandव्यापारियों ने की सभी ट्रेड के बाजार खुलवाने की मांग

व्यापारियों ने की सभी ट्रेड के बाजार खुलवाने की मांग

 

अवधनामा संवाददाता

उप्र. उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

फ़िरोज़ ख़ान देवबंद Firoz Khan Deoband  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें व्यापारियों ने सभी ट्रेड के बाजार खोलने या फिर अलग-अलग दिन अलग-अलग ट्रेड के प्रतिष्ठानों को खुलवाए जाने की मांग की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त प्रदेश महामंत्री दीपकराज सिंघल व नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा विधायक को मांग पत्र सौंपा गया। विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लॉकडाउन का जो निर्णय लिया गया, वह आवश्यक था। बताया कि उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन स्तर पर वार्ता की है। उन्हें विश्वास है कि प्रदेश सरकार नई गाइडलाइन में व्यापारियों को राहत देने का प्रयास करेगी। उनका भरसक प्रयास रहेगा की सभी ट्रेड के बाजार खुले या रोटेशन प्रणाली से अलग-अलग दिन अलग-अलग ट्रेड के बाजार खोले जाएं ताकि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस मौके पर नगर प्रभारी विवेक तायल, वरयाम, अर्जुन सिंघल, अजय गर्ग, संजय सलूजा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular