Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeव्यापारियों ने दानवीर भामाशाह की जयंती पर काटा केक

व्यापारियों ने दानवीर भामाशाह की जयंती पर काटा केक

अवधनामा संवाददाता’

सहारनपुर। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमडल की महानगर इकाई द्वारा दानवीर भामाशाह का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने दानवीर भामाशाह का जन्मदिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया।
रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन पर आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने सर्वप्रथम दानवीर भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दानवीर भामाशाह महाराणा प्रताप के विश्वास पात्र मित्र थे। जब युद्ध के दौरान महाराणा प्रताप सब कुछ खो चुके थे,तो उस समय भामाशाह ने अपना सब कुछ लगभग 25 लाख रूपये और 20 हजार अशरिफयां महाराणा प्रताप को दान में दे दी। यह इतना धन था कि महाराणा प्रताप की सेना को 12 वर्ष तक वेतन दिया जा सकता था। यह धन प्राप्त कर महाराणा प्रताप ने पुनः सेना को संगठित किया और विजय प्राप्त की।
इसी तरह देश के व्यापारी को भी भामाशाह कहा जाता है क्योंकि व्यापारी वर्ग भी जब भी देश या सरकार पर कोई संकट आता है, तो उसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करता है और प्रदेश सरकार द्वारा दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस पर व्यापारी कल्याण दिवस घोषित करने पर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ का व्यापारी वर्ग ने आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, महेश नारंग, डी.के.गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, सूरज प्रकाश ठक्कर, मदन लाम्बा, नीरज जैन, संजय भसीन मंडल महामंत्री, गुलशन अनेजा, मुरली खन्ना, अमित गगनेजा मण्डल अध्यक्ष, राजपाल सिंह, नरेश कुमार, अनिल गुप्ता पार्षद, पुनीत चौहान, राजीव मदान, सुरेश सलूजा, नरेन्द्र सिंह कोहली, सुभाष सपरा, संजय गुप्ता, फरजान उल हक, संजय गुप्ता, अशोक नारंग, यशपाल डाबरा, अशोक छाबडा, सुधीर मिगलानी, मनोज तनेजा, कुबेर नरूला, मनोज विज, अनुभव शर्मा, प्रदीप लूथरा सहित भारी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular