Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeमुंडन संस्कार से वापस आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट 27 लोग...

मुंडन संस्कार से वापस आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट 27 लोग दवे , दो की मौत

अवधनामा संवाददाता

फर्रुखाबाद l मुंडन संस्कार के बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस आ रहे ट्रैक्टर पलटने से 27 लोग दब गए जिसमें 2 की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई l अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव खुशाली नगला शे ट्रैक्टर पर सवार होकर मुंडन संस्कार करने के लिए जगदीश आनंद आश्रम मोहकमपुर परिवार व गांव के लोग गए हुए थे आश्रम से वापस आते समय और गांव से 1 किलोमीटर दूरी पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया ट्राली में सवार महिला पुरुष और बच्चे उसके नीचे दब गए ट्राली में देखते ही चीख-पुकार देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली के नीचे फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने घटनास्थल पर आकर एंबुलेंस को सूचना दी l साथ ही मुख्यालय पर घटना के संबंध में अधिकारियों को भी अवगत कराया घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविंद्र नाथ राय उप जिलाधिकारी पदम सिंह थानाध्यक्ष अमृतपुर संत प्रकाश पटेल थानाध्यक्ष राजेपुर सत्य प्रकाश भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और घायलों को एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल के लिए भेजा गया l मृतक महिलाओं का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है l ट्रैक्टर ट्राली में गीता देवी पत्नी सिद्धाराम 35 वर्ष अक्षय पुत्र नीरज उम्र 4 वर्ष राम चकोरी पत्नी बेचेलाल उम्र 45 वर्ष कीर्ति पुत्री अरविंद कुमार उम्र 12 वर्ष सोमवती उर्फ सौम्या पुत्री बुद्धू राम उम्र 20 वर्ष लॉन्ग श्री पत्नी लोक राम 55 वर्ष कंचन पत्नी धनीराम 75 वर्ष ध्रुव तारा पुत्र निकुल उम्र 15 साल जूली पुत्री बलवीर उम्र 8 वर्ष अंशी पुत्री सरवन उम्र 11 साल रोशनी पुत्री अर्जुन सिंह उम्र 15 साल संध्या सौम्या पुत्री शीशराम उम्र 8 वर्ष इसमें 10 घायल हुए हैं l उपेंद्र यादव पुत्र विद्याराम 23 वर्ष लक्ष्मी देवी पत्नी बेचेलाल गीता देवी पत्नी राम सागर 35 वर्ष सोनी पुत्री श्री सिद्धि राम, शशि पुत्री मुकेश सिंह 11 वर्ष रागिनी पुत्री देवेंद्र सिंह 12 वर्ष सीमा पुत्री नकुल 10 वर्ष चित्र पुत्री धनीराम 10 वर्ष रंजना पुत्री रत्नेश सहित 27 लोग ट्रैक्टर ट्राली में दब गए जिसमें से एक 8 वर्षीय बालिका और महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई है आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं ज्यादा गंभीर घायलों को कानपुर के लिए रिफर किया गया है l पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से हालचाल पूछा और उन्हें पूर्ण स्वस्थ होने का भरोसा दिया l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular