Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya टॉपर निष्ठा यादव व स्मृति उपाध्याय को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय...

 टॉपर निष्ठा यादव व स्मृति उपाध्याय को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने किया सम्मानित

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या  । हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक पाने वाले टॉपर्स को आज समाजवादी पार्टी ने सम्मानित किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने आज जिले की दोनों मेधावियों का सम्मान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाली कनौसा कान्वेंट की छात्रा स्मृति उपाध्याय व हाई स्कूल की परीक्षा की कनौसा कान्वेंट की ही टॉपर निष्ठा यादव से मिलकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री  तेज नारायण पांडे पवन ने दोनों ही टॉपर को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह  पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका अदा करने वाले लोगों का सम्मान किया है ऐसे में इन दोनों छात्राओं ने जिन्होने पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है बधाई के पात्र हैं ।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने शिक्षा और शिक्षकों के लिए जो कार्य किए हैं वे अब मील का पत्थर साबित हो चुके हैं समाजवादी पार्टी ऐसे मेधावीयों को हमेशा आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पांडे पवन  ने जिले की दोनों मेधावियों का सम्मान उनके आवास पर जाकर किया। इस मौके पर उन्होंने दोनों छात्राओं  के परिवारजनों को बधाई देते हुए बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामीद जाफर मीसम जिला उपाध्यक्ष व अयोध्या विधानसभा प्रभारी मनोज जायसवाल जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव संजीत सिंह शंकर जीत यादव जगन्नाथ यादव शिवांशु तिवारी करण यादव मुन्नू शाहबाद लकी प्रवीण राठौर सेंटी तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular