Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeसनातन सुरक्षित करने को हिंदूओं का जगना जरूरी- जिला प्रचारक

सनातन सुरक्षित करने को हिंदूओं का जगना जरूरी- जिला प्रचारक

हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में रविवार की दोपहर हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से विशाल हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विशाल ने कहा कि सनातन को सुरक्षित करने के लिए हिंदूओं का जगना जरूरी है। हिंदू जगेगा तभी विश्व जगेगा।

उन्होंने कहा कि जो देश के लिए जीना सीखे वही हिंदू है। सनातन को मानने वाला ही हिंदू है। धर्म केवल एक है सनातन धर्म, शेष पंथ हैं। वर्तमान समय ऐसा है कि हिंदू समाज को जगने की आवश्कता है। हिंदू स्वार्थ की भावनाओं में जी रहा है। जिला प्रचारक ने कई उदाहरण देते हुए बताया कि संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है। शताब्दी वर्ष के चरणबद्ध कार्यक्रम चल रहे हैं। वर्तमान समय में हिंदू समाज की खोई हुई शक्तियों को जगाने के लिए जगह-जगह हिंदू सम्मेलन हो रहा है।

इससे समाज के भीतर जागरण किया जा रहा है। सनातन मजबूत होगा तभी भारत आगे बढ़ेगा। आज हिंदूओं के जगने का ही परिणाम है कि 500 वर्ष की लड़ाई जीत कर प्रभु राम को मंदिर में विराजमान किया गया है। यह सनातन की ताकत है। समय की मांग है कि अंहकार, क्रोध, निंदा, ईश्या छोड़कर सभी लोग संगठित हों। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायी शिवकुमार अग्रवाल व संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने की।

कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इस दौरान स्थानीय संगीतकार पप्पू लख्खा की टीम ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अखिलेश वर्मा, विष्णु बुबुना, रवि अग्रवाल, अभय प्रताप सिंह, आनंद कसौधन, ऋषि वर्मा, श्याम कसौधन, सोनू निगम, सूरज निगम, हर्षित कसौधन, अंकित गुप्ता, गौरव शर्मा, राजकुमार मोदनवाल आदि मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular