Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaगांव चलो अभियान के माध्यम से पार्टी प्रत्येक गांव तथा बूथ तक...

गांव चलो अभियान के माध्यम से पार्टी प्रत्येक गांव तथा बूथ तक पहुंचकर व्यापक जनसंवाद का अभियान चलाएगी

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी की गांव चलो अभियान कार्यशाला सहादतगंज पार्टी कार्यालय पर में आयोजित हुई। कार्यशाला को सांसद लल्लू सिंह, महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सम्बोधित किया। गांव चलो अभियान के माध्यम से पार्टी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक प्रत्येक गांव तथा बूथ तक पहुंचकर व्यापक जनसंवाद का अभियान चलाएगी। पार्टी कार्यकर्ता रात्रि प्रवास कर केन्द्र सरकार की सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण की योजनाएं तथा विकसित भारत का विजन लेकर चौपालो लगा कर चर्चा करेंगे।
कार्यशाला में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि जिन संकल्पों को लेकर भाजपा जनता के बीच पहुंची, सारे संकल्पों को डबल इंजन की सरकार ने पूरा किया है। हमें गांव-गांव तक पहुंचकर घर-घर सम्पर्क कर सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचानी है। विपक्ष के हर विघटनकारी मंसूबे को ध्वस्त भी करना है।
महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ राष्ट्र की सुरक्षा व विश्व में भारत के बढ़ते हुए सम्मान से राष्ट्र का यशोगान लेकर गांव में सम्पर्क व संवाद किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लगातार भाजपा को आशीर्वाद दे रहा है, इस बार प्रत्येक बूथ पर विगत चुनाव की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक वोट प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर हमें कार्य करना है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा गांव चलो अभियान में प्रत्येक प्रवासी कार्यकर्ता 24 घंटे प्रवास करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम स्तर पर तथा नगरीय क्षेत्रों में बूथ स्तर पर प्रवासी कार्यकर्ता प्रवास करेंगे। गांव मे प्रवास के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क, बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों से संवाद, घर-घर सम्पर्क करते हुए सरकर की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करेंगे।
कार्यशाला में रामतीर्थवर्मा को गांव चलो अभियान का संयोजक बनाया गया है। कार्यशाला में महंत राम कुमार दास, शक्ति सिंह, नगर निगम उपसभापति जयनारायण सिंह रिंकू, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, प्रतीक श्रीवास्तव, राम कुमार सिंह, तिलक राम मौर्या, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, विशाल सिंह बाबा, नंद कुमार सिंह,रणधीर सिंह डब्लू, डा राकेश मणि त्रिपाठी, दिनेश मिश्र, राजेश सिंह, बृजेन्द्र जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, बृजेन्द्र सिंह सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular