Tuesday, March 4, 2025
spot_img
Homekhushinagarपराली जलाते समय तीन एकड़ गन्ने की खड़ी फसल जली

पराली जलाते समय तीन एकड़ गन्ने की खड़ी फसल जली

अवधनामा संवाददाता

अहिरौली थाना क्षेत्र के असना गांव में पराली जला रहे थे

अहिरौली बाजार, कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव असना में बुधवार को पराली जलाते समय आसपास स्थित गन्ने के फसल में आग लग गई जिससे खड़ी गन्ना की फसल लगभग तीन एकड़ जलकर खाक हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार गांव के अशोक निषाद एवं उनकी पत्नी ने धान की पराली में आग लगा दी थी और यह आग बड़ी तेजी से फैली और बगल के गन्ने के तीन खेत उस पराली की आग के भेंट चढ़ गए जिससे गांव के ही तीन किसानो के गन्ने की फ़सल में आग लग गई। किसान तेज बहादुर सिंह पुत्र खुबलाल सिंह का एक एकड़ 28 डिसमिल, राजेश्वर पुत्र बलिकरन का 15 कट्ठा तथा उदयभान सिंह पुत्र शारदा सिंह का 10 कट्ठा गन्ना जलकर खाक हुआ है।राजेश्वर सिंह का खेत गांव के इंद्रजीत ने हुंडा पर लिया हुआ है तथा उदयभान सिंह का खेत गांव की ही राज कुमारी देवी हुंडा पर ली हुई है जिनके गन्ने में आग लगने से गन्ने की फसल नष्ट हुई है इस प्रकार की आग लगी से इन किसानों में निराशा देखने को मिली और यह काफी गमगीन दिखाई दे रहे थे। किसान काफी मेहनत करने के बाद फसलों को तैयार करता है लेकिन इस प्रकार की आपदाओं से उसे हताशा का सामना करना पड़ता है।

पराली जलाने वालों पर लगाम कसमें में प्रशासन विफल

जहां सरकार एक तरफ पराली जलाने पर रोक लगाई हुई है वही हाटा तहसील क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं आम हो गई है। लोग फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ वातावरण को भी प्रदूषित कर रहे हैं। अभी विगत दिनों हाटा के उप जिलाधिकारी और तहसीलदार ने पराली जलानें पर पांच किसानों पर जुर्माने की कार्रवाई कर इतिश्री कर लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular