Wednesday, April 1, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaअनवरत भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

अनवरत भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

अवधनामा संवाददाता

भाजपा और राम भक्तों का बहुत पुराना नाता: जेपी श्रीवास्तव

अयोध्या। भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में 23 जनवरी से चल रहे अनवरत भंडारे में गुरुवार को हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुरू हुआ यह भंडारा 2 महीने तक चलेगा। दूर दराज से आने वाले राम भक्तों को यहां श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक चलने वाले इस भंडारे में प्रतिदिन हजारों लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इसी गुरुवार को भी बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही राम भक्तों की लंबी कतारे लगी रही। गुरुवार को करिअप्पा मंडल के अध्यक्ष अध्यक्ष रवि सोनकर के नेतृत्व में पूरी टीम ने श्रमदान किया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि राम भक्तों के लिए भाजपा ने हमेशा पलक पांवड़े बिछाए रही हैं। भाजपा और राम भक्तों का हमेशा से गहरा नाता रहा है। यही नहीं उन्होंने बताया कि पार्टी ने 21 स्थानो पर राम भक्तों के लिए वृहद भंडारे का आयोजन कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से दिन रात सेवा में लगे हुए हैं। गुरुवार को सेवा करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता दिव्य प्रकाश तिवारी मंडल महामंत्री वीरेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष सचिन सरीन समेत तमाम कार्यकर्ता लग रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular