Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeEntertainmentजब ‘तेरे बिना जिया जाए ना‘ के एक किडनैपिंग सीक्वेंस की शूटिंग...

जब ‘तेरे बिना जिया जाए ना‘ के एक किडनैपिंग सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे अंजलि तत्रारी और अविनेश रेखी, तभी हुआ ये वाकया!

 

ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘तेरे बिना जिया जाए ना‘ ने अपनी शुरुआत से ही अपनी दिलचस्प और रोमांचक कहानी के साथ दर्शकों को अपनी सीट से बांध लिया है। यह शो क्रिशा चतुर्वेदी (अंजलि तत्रारी) और देवराज सिंह राठौर (अविनेश रेखी) की असाधारण और रहस्यमयी प्रेम कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है। हालांकि पिछले कुछ हफ्तों से जया मां (रक्षंदा खान) और वामिका (गरिमा एस राठौर) ने क्रिशा और देवराज को एक दूसरे से अलग करने की कोशिश में अपने असली रंग दिखा दिए हैं।
जहां इस शो के सभी कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, वहीं हाल ही में इस शो के आगामी एपिसोड की शूटिंग के दौरान शो के लीड स्टार्स अंजलि तत्रारी और अविनेश रेखी को मुंबई की सड़कों पर एक बड़ा दिलचस्प अनुभव हुआ। दरअसल वो एक सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, जहां क्रिशा को कुछ गुंडे किडनैप करते हैं और देवराज उनका पीछा करके क्रिशा को बचाने की कोशिश करते हैं। जब इस सीन की शूटिंग हो रही थी, तभी बाइक पर जा रहे दो लड़कों ने अंजलि को बचाने की कोशिश की, क्योंकि वो इस बात से अनजान थे कि वहां एक सीरियल की शूटिंग हो रही है। इस घटना से अविनेश और अंजलि तो आश्चर्यचकित रह गए, लेकिन वे उन लड़कों से खासे प्रभावित हुए!
अंजलि बताती हैं, ‘‘मैं तेरे बिना जिया जाए ना के लिए इस किडनैपिंग सीक्वेंस की शूटिंग को लेकर काफी उत्साहित थी, लेकिन मैं नहीं जानती थी कि आगे क्या होने वाला है। जब हम किडनैपिंग सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, तो मुझे यह देखकर बड़ा आश्चर्य हुआ कि दो लड़के अनजाने में मुझे बचाने आ गए क्योंकि उन्हें यह एहसास ही नहीं हुआ कि हम शूटिंग कर रहे थे। उन्हें लगा कि सचमुच एक लड़की का अपहरण हो रहा है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मुझे बचाने की कोशिश की, वो वाकई साहसिक कदम था। हमें ऐसे ही आदमियों की जरूरत है, जो अपने आसपास की महिलाओं को बचाने के लिए किसी भी हद तक चले जाएं। यह वाकई एक प्यारा कदम था, भले ही हम सिर्फ शूटिंग कर रहे थे। वो लड़के जल्द ही समझ गए कि हम एक शो की शूटिंग कर रहे थे और उन्होंने यह सोचकर हमसे माफी भी मांगी कि शायद उन्होंने यह शॉट खराब कर दिया। हालांकि मैं उनकी आभारी हूं क्योंकि उन्होंने रियल लाइफ हीरोज़ की तरह कदम उठाया और मुझे बचाने की कोशिश की। यह घटना मुझे जिंदगी भर याद रहेगी।‘‘
जहां अंजलि ऐसे साहसी लड़कों से मिलकर काफी खुश हुईं, वहीं इस शो में जया मां और वामिका क्रिशा के लिए जाल बिछाने में व्यस्त हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो अपनी शातिर योजना को अंजाम दे पाएंगी और क्या वे उसे देवराज से अलग कर देंगी?
आगे क्या होगा जानने के लिए देखिए ‘तेरे बिना जिया जाए ना‘, हर सोमवार से शुक्रवार रात 10ः30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर!
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular