Monday, April 13, 2026
spot_img
HomeEntertainment'दोबारा सोच लीजिए' Hera Pheri 3 में वापसी के सवाल पर Paresh...

‘दोबारा सोच लीजिए’ Hera Pheri 3 में वापसी के सवाल पर Paresh Rawal का जवाब, कहा- ‘तीन हीरो हैं’

हिट फ्रेंचाइजी हेरा फेरी (Hera Pheri) की तीसरी कड़ी फ्लोर पर आने से पहले ही थम गई है। फिल्म में बाबू भइया का किरदार निभाने वाले अभिनेता परेश रावल ने फिल्म से किनारा कर लिया है। हाल ही में उन्होंने फिल्म छोड़ने के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट कर दिया है।

हेरा फेरी अब तक की सबसे पसंदीदा कॉमेडी क्लासिक मूवीज में से एक है। इस फ्रेंचाइजी की दोनों ही फिल्में सक्सेसफुल रही हैं और तीसरे का भी हाल ही में एलान हुआ था। लोग फिर से बाबू भइया, राजू और श्याम की तिकड़ी देखने के लिए बेताब थे। मगर अब ऐसा नहीं होगा।

हेरा फेरी में बाबू भइया का किरदार निभाने वाले परेश रावल ने हाल ही में तीसरी फिल्म से किनारा कर लिया है। उनके इस एलान के बाद से ही फैंस के बीच मायूसी छाई हुई है। फैंस चाहते हैं कि परेश फिर से हेरा फेरी के साथ जुड़ जाए। हाल ही में, एक फैन ने उन्हें टैग करते हुए पोस्ट किया जिस पर अभिनेता ने रिएक्ट किया है।

हेरा फेरी 3 में वापसी पर बोले परेश रावल

दरअसल, एक यूजर ने एक्स हैंडल पर परेश रावल के लिए लिखा, “सर प्लीज दोबारा सोच लीजिए। फिर से हेरा फेरी मूवी ज्वॉइन कर लीजिए। आप मूवी के एक हीरो हैं।” इस पोस्ट का जवाब देते हुए परेश ने लिखा, “नहीं, हेरा फेरी में तीन हीरो हैं।”

परेश रावल ने क्यों छोड़ी फिल्म?

19 साल बाद प्रियदर्शन हेरा फेरी 3 ला रहे थे। कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार ने फिल्म के राइट्स खरीदे थे और इसे बनाने के लिए पैसा लगा रहे थे। सुनील शेट्टी और परेश रावल फिल्म करने के लिए राजी भी हो गए। मगर परेश ने ऐन मौके पर किनारा कर लिया। इसकी वजह उन्हें प्रॉपर कॉन्ट्रैक्ट और स्क्रिप्ट न मिलना था। कहा जा रहा है कि अभिनेता बार-बार अक्षय से स्किप्ट और लॉन्ग फॉर्म कॉन्ट्रैक्ट मांग रहे थे, लेकिन नहीं दिया जा रहा था।

खैर, हेरा फेरी 3 बनेगी या नहीं, इस बारे में अभी तक कोई चर्चा नहीं है। परेश रावल के जाने से फिल्म प्रभावित हुई है। एक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि शायद परेश रावल को पंकज त्रिपाठी रिप्लेस कर सकते हैं। अब देखते हैं कि यह फिल्म बन भी पाती है या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular