Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeNationalछठ महापर्व को लेकर रांची में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

छठ महापर्व को लेकर रांची में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभी घाटों को नौ जोन में बांटा है।

सुरक्षा को लेकर 25 मजिस्ट्रेट, 100 पुलिस पदाधिकारी सहित 500 से अधिक जवानों को छठ घाट पर प्रतिनियुक्ति किया गया है। मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को सात नवंबर की दोपहर दो बजे तक और आठ नवंबर की अहले सुबह तीन बजे तक छठ घाट पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा घाटों पर सादे लिबास में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। साथ ही आसामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है ।छठ घाटों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रखने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन कैमरे से छठ घाटों की निगरानी की जाएगी।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को बताया कि छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची के सभी छठ घाटों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular