Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeBusinessसोना चोरी होने या खोने की नहीं होगी टेंशन, क्या है गोल्ड...

सोना चोरी होने या खोने की नहीं होगी टेंशन, क्या है गोल्ड इंश्योरेंस और इससे जुड़े फायदे

gold insurance importance सोना खरीदने के बाद अक्सर हमे ये डर लगा रहता है कि कहीं ये चोरी ना हो जाए या खो ना जाए। इस डर को कम किया जा सकता है। जैसे आप कार बाइक जैसी चीजों का इंश्योरेंस कर भविष्य में होने वाली अनहोनी से अपना बचाव करते हैं। ऐसे ही आप गोल्ड का इंश्योरेंस कर इसे सुरक्षित बना सकते हैं।

गोल्ड चोरी या खोने का डर हमेशा रहता है। क्योंकि ये एक लग्जरी आइटम है। पिछले महीने सोने ने 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। इसके बेहतर रिटर्न की वजह से ही इसे निवेश के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है।

अगर भारत की बात करें तो यहां ये सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है, बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी होती है। चाहे सोने की कीमत में भारी उछाल हो, लेकिन लोग फिर भी उत्सव या शादी के मौके पर सोने में निवेश जरूर करेंगे। क्योंकि इस समय में सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

हम सोना खरीद तो लेते हैं, लेकिन इसकी सुरक्षा की हमेशा चिंता रहती है। अगर आपको भी गोल्ड चोरी या खोने का डर रहता है, तो गोल्ड इंश्योरेंस एक बेहतर विकल्प रहेगा।

क्या है गोल्ड इंश्योरेंस?

जैसे आज हम हर लग्जरी आइटम का इंश्योरेंस करते हैं, ऐसे ही गोल्ड का भी इंश्योरेंस किया जा सकता है। ये इंश्योरेंस गोल्ड कंपनी द्वारा या अन्य इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा ऑफर किया जाता है। गोल्ड इंश्योरेंस करने से आपको सोना चोरी या खोने का डर नहीं रहता।

आप जिस ज्वैलर से खरीद रहे हैं, उससे भी इंश्योरेंस की जानकारी ले सकते हैं। हालांकि आपको इसके लिए अलग से चार्ज देना होगा। इसके साथ ही अगर आप दूसरी कंपनी से भी इंश्योरेंस लेते हैं, तो भी आपको प्रीमियम अमाउंट देना होगा।

कैसे होगा इंश्योरेंस क्लेम?

ये ध्यान रखें कि अगर आप गोल्ड इंश्योरेंस ले रहे हैं, तो इसका फायदा तभी होगा जब आप इसे जरूरत पड़ने पर क्लेम कर सके। इसे क्लेम करते वक्त आपसे कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। इनमें गोल्ड ज्वेलरी का पक्का बिल होना सबसे जरूरी है।

इसलिए जब भी आप गोल्ड खरीदते हैं, तो इसे पक्के बिल पर भी पर्चेज करें। इसके साथ ही आप ज्वेलरी की फोटो प्रूफ के तौर पर दिखा सकते हैं। वेरिफिकेशन के बाद ही आपको क्लेम अमाउंट मिल सकता है।

Gold Price Today: आज क्या है सोने की कीमत?

एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में आज सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई है। अभी लिखते समय 12:27 बजे 24 कैरेट सोने के दाम में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ज्यादा बढ़त हुई है। 24 कैरेट सोने का दाम 93249 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular