Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarचुनाव से पहले टिकट के लिये होगा घमासान

चुनाव से पहले टिकट के लिये होगा घमासान

अवधनामा संवाददाता

अंबेडकरनगर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कौन लड़ेगा, नाम अभी तय नहीं हुआ है। इस बार नगर पालिका अकबरपुर की सीट सामान्य हुई है। पिछले चुनाव में शांत रहे लोग इस बार खुलकर दावेदारी कर रही है। संख्या लगातार बढ रही है। ऐसे में चुनाव से पहले टिकट के लिए घमासान होना तय है।2017 के चुनाव में सीट सामान्य महिला थी जिस दौरान भाजपा से सरिता गुप्ता अध्यक्ष चुनी गई थी। अध्यक्ष पद के लिए सपा व कांग्रेस के साथ भाजपा में सबसे ज्यादा दावेदारी है। इसकी वजह भी है।2017 में भाजपा की जीत के साथ पहले ब. स.पा. का कब्जा रहा। अकबरपुर नगर पालिका से अध्यक्ष पद के दावेदारों की चर्चा में आए लोगों में भाजपा से दावेदारी कर रहे मनोज गुप्ता राम आशीष मिश्रा कुंवर विमलेंद्र प्रताप सिंह राजकुमार सेठ हिमांशु गुप्ता तथा सपा से महेंद्र यादव मोहम्मद अकमल उर्फ जुगनू बसपा से सुरेश कुमार वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा, कांग्रेस से ललित मोहन श्रीवास्तव आम आदमी पार्टी से शचिंद्र वर्मा तथा समाजसेवी अनिल मिश्रा प्रीतम पाल इंजीनियर चौधरी अभिषेक वर्मा मुख्य रूप से चुनावी मैदान में अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार राम आशीष मिश्रा का नाम प्रमुख दावेदारों की चर्चा में हैं लेकिन औपचारिक रूप से दावेदारी अभी नहीं बताई गई।जिसकी तैयारी में तमाम सभासद और नगर के युवा लोग लगे हुए हैं। नगर पालिका राजनीतिक पार्टियों का सिरदर्द तब खड़ा हो गया जब पार्टी के ही कार्यकर्ता जो आज नगर पालिका चुनाव लड़ने वाले कई युवा अपने ही चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं और तमाम दलों के प्रत्याशियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहे हैं। नाम ना छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने यह तक कह दिया कि यह तो सिर्फ चुनाव के दौरान अपनी अपनी राजनीति चमका रहे हैं क्योंकि ऐसे युवाओं को नगर पालिका चुनाव लड़ना है। अब देखना होगा कि चुनाव लड़ने वाले तमाम दलों के प्रत्याशियों की राह कितनी और कठिन बताने है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular