Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeItawaछापेमारी,बिल ज्यादा बनकर देना आदि पर सुधार किया जाए- धर्मवीर प्रजापति

छापेमारी,बिल ज्यादा बनकर देना आदि पर सुधार किया जाए- धर्मवीर प्रजापति

एस एस पी ने कहा जनसुनवाई पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया

इटावा। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उ0प्र0 धर्मवीर प्रजापति प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम पुलिस विभाग की समीक्षा की गई,जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वाहन चोरी में 11 लोगों पर कार्यवाही की गई एवं सड़क सुरक्षा के लिए 11 ब्लैक स्पॉट्स बनाए गए। 2412 संदिग्ध मोबाइल नम्बर को ब्लॉक कराया गया। साइबर अपराध/साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। जनसुनवाई पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है एवं आई0जी0आर0एस0 में जनपद इटावा प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

मिशन शक्ति जन जागरूकता अभियान के तहत जन चौपाल लगाई गईं एवं 28 महिला अपराधी को सजा दिलाई गई।ऑपरेशन कनविक्शन में 86 अभियुक्तियों को सजा दिलाई गई। 528 पीड़िताओं कि काउंसलिंग कराई गई, 06 महिलाओं को आर्थिक सहायता दिलाई गई एवं 113 महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट से लाभान्वित किया गया। ऑपरेशन मुस्कान में 26 बालिकाओं/महिलाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा की जिस पर उप कृषि निदेशक आर0एन0सिंह द्वारा बताया गया कि 17 मार्च से 15 जून तक गेहूं की खरीद चलेगी,जिस पर मंत्री जी द्वारा बताया गया कि सभी क्रय केन्द्र समय से खोले जाएं एवं सभी केन्द्रों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए एवं प्रचार-प्रसार कराया जाए।

मंत्री जी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त सी0एच0सी0एवं पी0एच0सी0 केन्द्रों पर सभी डॉ0व उनके नाम,डॉ0 के मोबाइल नंबर,दवाई एवं उनके बैठने के समय की सूची बनाकर चस्पा की जाए, जिससे मरीजों को भटकना न पड़े।बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि 15 पी0एम0श्री विद्यालयों पर कार्य शुरू हो चुका है।उन्होंने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी सरकारी पेंशनों जैसे वृद्धावस्था पेंशन,निराश्रित महिला पेंशन,दिव्यांग पेंशन,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, शादी अनुदान योजना आदि से कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए।सामूहिक विवाह योजना,राशन कार्ड,उज्ज्वला योजना,पी0एम0सूर्य घर योजना, पी0एम0 स्वनिधि योजना आदि सभी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को अवश्य दिया जाए।

पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह द्वारा बताया गया कि 515 ग्राम पंचायतों में आर0आर0सी0 सेन्टर चालू किए गए एवं 71 गौशालाओं में 48 वर्मी कंपोस्ट पिट संचालित है।जिला पूर्ति विभाग की समीक्षा में जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि जनपद में 31अन्नपूर्णा भवन बनाए जा रहे है। उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाए।शहर में ट्रांसफार्मर खराब होने पर 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदले जाएं।छापेमारी,बिल ज्यादा बनकर देना आदि पर सुधार किया जाए एवं तहसील में जाकर ऐसी समस्याओं का समाधान वहीं पर कराया जाए।उन्होंने विद्युत एक्स0ई0एन0को निर्देशित किया कि इस समय होली,रमजान एवं बच्चों के परीक्षा आदि को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत सप्लाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।मंत्री जी ने विद्युत विभाग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि चकरनगर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता है,एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब है इसको तत्काल ठीक कराया जाए।

बैठक में मंत्री जी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने विभाग से संबंधित जानकारी प्रेस के माध्यम से जनता तक पहुंचाएं एवं सभी विभाग आमजन से जुड़े,जितने भी कार्य लंबित है उनका गंभीरता से निस्तारण कराया जाए एवं इसकी सूचना लोगों तक अवश्य पहुंचनी चाहिए।उन्होंने कहा कि ग्राम चौपाल में समय से अधिकारी पहुंचे एवं मौके पर समस्या का निस्तारण करना सुनिश्चित करें,जिससे किसी भी आमजन की शिकायत शासन तक न पहुंचे।बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।उक्त बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष बी0जे0पी0अन्नू गुप्ता,जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव,अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0बृजेन्द्र कुमार,जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र,उप कृषि निदेशक आर0एन0 सिंह,जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular