महोबा। एक युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर सल्फास खा लिया। जिसके वीडियो को रिश्तेदारों ने देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे, तो युवक को अचेत अवस्था में पाकर जिला अस्पताल ले गए।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिससे युवक की हालत गंभीर बनीं है। युवक जातिगत बंधनों के कारण प्रेम विवाह न हो पाने से परेशान चल रहा था। मामला पसवारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, पसवारा गांव निवासी संतोष अपने ही गांव की युवती से प्रेम करता था। लेकिन जातिगत प्रतिबंधों के चलते दोनों का विवाह नहीं हो सका। इस बात से हताश होकर युवक ने गुरुवार शाम इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया।जिसमें संतोष ने कहा- भाइयों माफ कर देना अगर गलती हुई हो, मरने वाले की आखिरी इच्छा पूरी की जाती है।
मेरा चेहरा उसे दिखा देना… वो मुझे चाहिए, लेकिन मिल नहीं सकती। अगले जन्म में मिलूंगा बाबू, खुश रहना तू, रोना मत… जय बजरंगबली। इसके बाद वीडियो के अंत में संतोष ने सल्फास की दो गोली खाया। शराब पीते हुए वीडियो अपलोड किया।
युवक के वीडियो को कुछ ही देर बाद रिश्तेदारों ने देखा तो उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को अचेत अवस्था में पाकर जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक के मोबाइल से अपलोड किए गए वीडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है।





