Friday, April 10, 2026
spot_img
HomeItawaग्राउंडस् मैन को सम्मानित कर कुलपति ने किया टूर्नामेंट का समापन

ग्राउंडस् मैन को सम्मानित कर कुलपति ने किया टूर्नामेंट का समापन

सैफई,इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के नर्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन आज सैफई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम कुलपति के कर कमलों से हुआ।कुलपति ने स्टेडियम के ग्राउंडस् मैन को सम्मानित कर खिलाडियों के साथ मौजूद दर्शकगणों का भी दिल जीत लिया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी आयोजन में सबसे अहम योगदान वहां के निचले स्तर पर कार्य कर रहे कर्मयोगियों द्वारा किया जाता है।अतःउनका सम्मान सबसे पहले होना चाहिए।खेल जीवन में सहयोग और सरोकार की भावना का सृजन करता है।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए Elite Eagle ने 16 ओवर में 274 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।टीम की ओर से कप्तान सत्यम शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 36 गेंदों में 131 रन बनाए।वहीं मनीष जाट ने भी बेहतरीन पारी खेलते हुए 89 रन (81 गेंदों में)बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी Game Changer की टीम 174 रन ही बना सकी और निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई,जिसके साथ ही Elite Eagle ने शानदार जीत दर्ज की।मैच में चाहत ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 46 गेंदों में 101 रनों की शानदार सेंचुरी लगाई।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वीसी डॉ.अजय सिंह उपस्थित रहे।उनके साथ डीन डॉ.आदेश कुमार,एमएस डॉ.अमित सिंह,रजिस्ट्रार दीपक वर्मा,सीएनओ लवली जेम्स,एनएस रूपम दीक्षित एवं एनएस गीता कुमारी भी मौजूद रहीं। यह टूर्नामेंट नर्सिंग एसोसिएशन के नेतृत्व में आयोजित किया गया,जिसमें अध्यक्ष सतेन्द्र चौधरी,महामंत्री संजय शर्मा,कोषाध्यक्ष अनमोल रतन,कमेटी अध्यक्ष संत कुमार,राजेश श्रीवास्तव,सुदेश भारती,गिरीश कुमार,सोनू शर्मा,लोकेश गुज्जर,शंकर यादव,दिलीप यादव एवं सुबोध बर्मन ने अंपायर की भूमिका निभाई। व्यक्तिगत पुरस्कारों में मैन ऑफ द मैच सत्यम शर्मा।मैन ऑफ द सीरीज मनीष जाट रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular