नगर में एंट्री करते ही आप होंगे कैमरे की नजर में
बिलग्राम सावधान!शहर में प्रवेश के दौरान कोई भी हरकत करें। आपकी छोटी सी हरकत महंगी पड़ सकती है, क्योंकि प्रवेश के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं, जो हर गतिविधि को कैद कर रहे हैं। ऐसे में आपकी छोटी गलती भी तुरंत पकड़ी जाएगी और वो आपके लिए हानिकारक हो सकती है।
बिलग्राम कोतवाल राकेश कुमार द्वारा नगर में मुख्य चौराहे पर प्रवेश करने पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा किया जा चुका है। राकेश कुमार ने बतया इस कदम से पुलिस को काफी फायदा होगा।
चोरी, मारपीट, दुर्घटना सहित आने-जाने वालों की सभी हरकत इनमें रिकॉर्ड होती रहेगी। नगर में बाहर से आने वाले सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा हो गया है.
वही अपराध और अपराधियों पर नजर रखने को पुलिस ने नगर के मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने काम पूरा।
इस कैमरे की रेंज 200 मीटर दूर तक है। मेन चौराहे के चारों ओर की 200 मीटर परिधि की हर गतिविधि की जानकारी पुलिस को देगा। जिससे अपराध रोकने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी।





