Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeढेबरुआ थाना क्षेत्र के मधवानगर गांव में चोरों का आतंक जारी ,एक...

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मधवानगर गांव में चोरों का आतंक जारी ,एक मकान को बनाया अपना निशाना

एक सप्ताह पहले भी उसी गांव में एक ही रात चोरों ने दो घरों को बनाया था अपना निशाना

परिवार के सभी सदस्य गये थे घर से बाहर, चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला

बढ़नी सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बढ़नी अंतर्गत मधवानगर गांव में सोमवार की बीती रात चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाते हुए पूरे घर को खंगाल डाला। जिसमें घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर, चावल आदि कीमती सामान उठा ले गये।

मिली जानकारी अनुसार मनीष कुमार शुक्ला ने बताया कि घर परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गये थे। जब वापस लौट कर आए तो देखा घर के मेन गेट का दरवाजा बंद था। चोर बाहर से छत के रास्ते अंदर कमरे में घुसकर घर में रखा गैस सिलेंडर , चावल आदि कीमती सामान उठा ले गये।

वहीं संदूक में रखे कपड़े आदि इधर उधर फेंक कर पूरे घर को खंगाल डाला। जिसमें करीब दस-बारह हजार रुपये का कीमती सामान नुक़सान होना बताया जा रहा है। जिसकी लिखित शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है।

बताया जाता है कि अभी एक सप्ताह पहले भी उसी गांव में एक ही रात दो घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया था। जिसमें मुराली गौड़ व मंगरे गुप्ता के घर से बैग व बाक्स उठा ले जाकर बगीचे में तोड़ डाला था।

उक्त संबंध में थाना प्रभारी ढेबरुआ का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular