महोबा। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित “शुक्रवार की परेड” की सलामी ली गई। परेड का उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता, शारीरिक दक्षता एवं टीम भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा समस्त अधि0/कर्मचारियों की ड्रिल का गहन निरीक्षण किया गया। परेड में कदमताल, ड्रिल मूवमेंट, टर्नआउट एवं एकरूपता की बारीकी से समीक्षा करते हुए महोदय द्वारा आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस परेड में जनपद महोबा के विभिन्न थानों एवं समस्त शाखाओं में नियुक्त पुलिसकर्मी के साथ-साथ (RTC) प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षी भी सम्मिलित हुए, जिन्होंने अनुशासन एवं समर्पण के साथ परेड में सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
परेड उपरांत पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा आदेश कक्ष में उपस्थित होकर सभी गार्द रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी व्यवस्था, गार्द डिटेल एवं अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों, कर्मचारियों को ड्यूटी में सतर्कता, समयबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा कहा गया कि नियमित परेड से पुलिस बल में अनुशासन, एकजुटता, शारीरिक फिटनेस एवं कार्यकुशलता का विकास होता है, जो कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं जनता को बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्रदान करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।





