Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों के प्रशिक्षण की तैयारियों का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों के प्रशिक्षण की तैयारियों का लिया जायजा

आरक्षियों के ठहरने खानपान और पेयजल बिजली आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए

महोबा । पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने मंगलवार को आगामी रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए पुलिस लाइन का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर एसपी ने आरक्षियों के ठहरने के लिए बैरकों की व्यवस्थाएं, खानपान के लिए मेस पेयजल, शौचालय विद्युत आपूर्ति आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, साथ ही अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण में आने वाले नव आरक्षियों के ठहरने के लिए बैरकों की व्यवस्थाएं, खानपान के लिए मेस की सुव्यवस्था, क्लासरूम की तैयारी, शौचालय एवं स्नानगृह की स्वच्छता व्यवस्था तथा इंडोर व आउटडोर ट्रेनिंग की आवश्यक संसाधनों एवं संरचनाओं की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण शुरू होने से पूर्व समस्त व्यवस्थाओं को मानक के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी बैरकों की वर्तमान स्थिति, मेस की व्यवस्था, निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाओं काे देखा।

गौरतलब है कि जिले में जेटीसी प्रशिक्षण के लिए कुल 411 रिक्रूट ;62 महिला एवं 349 पुरुषद्ध आवंटित किये गये हैं तथा आरटीसी प्रशिक्षण के लिए कुल 250 पुरुष रिक्रूट आवंटित किये गये हैं जिनको पुलिस लाइन महोबा में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे, आरआई शिवकुमार, कार्यदायी संस्था के पदाधिकारीगण तथा संबंधित पुलिस अधिकारी कर्मचारीग भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular