Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeछात्रा की मां ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का लगाया आरोप

छात्रा की मां ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का लगाया आरोप

तहरीर मिला है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है : प्रभारी निरीक्षक

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के नीबी दोहनी निवासी एक छात्रा की मां ने अपने नाबालिग पुत्री के साथ विगत दिनों उसके घर के पास ही रहने वाले एक युवक ने छात्रा को जबरदस्ती एक घर में ले गया और उसके बाद दुष्कर्म किया। पुलिस ने अभी तक छात्रा का मेडिकल तक नहीं कराया जबकि उसकी मां जरीना ने घटना के दिन एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने की लिखित तहरीर शोहरतगढ़ थाना पर दी हैं।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विगत रविवार की दोपहर नीबी दोहनी निवासी विशाल रावत ने मस्जिद के पास मकतब से पढ़कर अपने घर जा रही छात्रा को युवक ने जबरिया अपने साथ ले गया और गांव के पास सूनसान मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

छात्रा की छोटी बहन ने घर जाकर अपने मां को घटना की जानकारी दी मां रोते रोते उक्त स्थान पर पहुंची तो देखा बेटी सिसक सिसक कर रो रही है उसने सभी बात अपने मां को बताई। छात्रा की मां जरीना ने बताया कि मेरे पति बैंड बाजा बजाने गये थे। नाबालिग बेटी व उससे छोटी गांव के मकतब में पढ़ने गयी थी दोपहर छुट्टी होने के बाद घर आ रही थी कि पहले से ही घात लगाए मेरे मोहल्ला निवासी विशाल रावत बैठा था। मकतब से कुछ दूर जाने के बाद उसने मेरी नाबालिग पुत्री को जबरिया अपने नये घर में उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोहरतगढ़ थाना पर लिखित तहरीर दी है।इस संबंध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिला है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular