Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhछात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त कर किया जनपद का नाम...

छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त कर किया जनपद का नाम रोशन

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद , प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं (हाईस्कूल एवं इण्टमीडिएट) का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमें सर्वाेदय पब्लिक इण्टर कालेज, आजमगढ़ का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत है। विद्यालय में इण्टरमीडिएट में 67 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से सभी छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त किया। हाईस्कूल में 39 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से सभी छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त किया।
इण्टरमीडिएट में विनीत यादव ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, आकांक्षा गुप्ता ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, अविनाश यादव ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, अंजली यादव ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान और अनुज यादव ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाँचवा स्थान प्राप्त किया है।
हाईस्कूल परीक्षाफल में अंश यादव ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सत्यम यादव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, अलोक यादव ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, अमित यादव और राहुल यादव ने संयुक्त रूप से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान तथा सत्यम यादव ने 88 प्रतिशत प्राप्त कर पाँचवां स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय के बच्चों के उत्तम प्रदर्शन पर विद्यालय के संस्थापक व प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने सभी अभिभावकों एवं बच्चों को बधाई दी है एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कंचन यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी शिक्षकों एवं बच्चों को उत्तम परिणाम के लिए बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular