Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeउत्पीड़न और हिसां के खिलाफ सघर्ष जारी रहेगा: त्रिपुरारी गोंड़  

उत्पीड़न और हिसां के खिलाफ सघर्ष जारी रहेगा: त्रिपुरारी गोंड़  

The struggle against oppression and violence will continue: Tripurari Gond
अवधनामा संवाददाता
सोनभद्र (Sonbhadra)। जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद संपन्न हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला सचिव त्रिपुरारी गोंड़ कहा है कि जिस तरिके से भाजपा सरकार के इशारे पर नगवा ब्लाक प्रमुख के मतदान मे भारी हिला हवाली शासन और प्रशासन के लोगो ने किया उसकी जितनी भी निन्दा की जाए कम है। श्री गोंड़ ने यह भी कहा की जिस तरिके से भाजपा के गुन्डे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ दुर्व्यवहार किये, वहां पर मौजूद पुलिस प्रशासन मुक दर्शक बना रहा और उल्टा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाया जिसमे कई सपा कार्यकर्ताओ को गम्भीर चोटे भी आई है। आगे कहा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय यादव और   कई कार्यकर्ताओं पर गम्भीर मुकदमा कर जनता की आवाज को दबाया जा रहा है जो लोकतंत्र के गरिमा के विरुद्ध है। उन्होंने बड़े ही साहस के साथ कहा इस पुलिसिया उत्पीड़न से समाजवादी लोग डरने वाले नही है, अऩ्याय के खिलाफ सघर्ष जारी रहेगा। सपा जिला सचिव यही नहीं रुके उन्होंने कहां की योगी सरकार पूर्ण रुपेड़ इस समय केवल किसानो नौजवानो की उत्पीड़न कर रही है जिससे यह साफ है की 2022मे योगी सरकार निश्चित ही अपनी इसी करने से प्रदेश से जायेगी और समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी यूपी के मुख्य मंन्त्री बनेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular