लोटन सिद्धार्थनगर। लोटन कस्बा के मुख्य चौराहे पर पुलिस बुथ के सामने बहुत पुराने व खराब सोलर पोल लाईट को लेकर लोटन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रत्यावेदन के माध्यम से हटवाने की मांग किया है।थानाध्यक्ष ने अपने प्रत्यावेदन में कहां है कि उक्त दोनों पोल मुख्य मार्ग के समीप होने के कारण अवागमन में अवरोध उत्पन्न कर रहे है।
तिराहे पर वाहन मोड़ने के दौरान अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटना का भी हर वक्त प्रबल संभावना बनी रहती है। उक्त पोल बिना किसी जरुरत के मुख्य चौराहे पर खड़ा है उजाला न होने पर रात मे राहगीर को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है।
बिजली न होने के कारण सुरक्षा एवं यातायात में असुविधा हो रही है। जनहित को देखते हुए दोनों पोलो हटाना अति आवश्यक हो गया है। थानाध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों से मांग किया है कि सम्बंधित विभाग को निर्देश देकर दोनो खराब लाईट सही कराकर कही और लगा दिया जाये।





