Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeItawaराष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस का सफलतापूर्ण आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस का सफलतापूर्ण आयोजन

जीवन में नैतिक मूल्यों का प्राचार्य ने बताया महत्व”
इटवा सिद्धार्थनगर। शुक्रवार डा० राममनोहर लोहिया महाविद्यालय इटवा के प्राचार्य डा० अष्टभुजा पाण्डेय की अध्यक्षता में ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ के “सात दिवसीय शिविर” के द्वितीय दिवस का सफलतापूर्ण आयोजन किया गया। प्राचार्य ने जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्व” विषय पर अपने विचार रखते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया।
शुक्रवार को इसकी शुरुआत प्रार्थना एवं राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इसके उपरांत स्वयं सेवियों द्वारा उत्साह से शिविर स्थल एवं आस पास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। व लहर गीत – हम बड़े तब सब बढ़ेगें अपने आप साथियो जमी ये आसमान को उतार दे से हुई उसके बाद कार्यक्रम अधिकरी डॉ० पवन कुमार पाण्डेय द्वारा एनएस के लक्ष्यो और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्राचार्य अष्टभुजा पाण्डेय ने जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्व” विषय पर अपने विचार रखते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया की छात्र जीवन ; चुनौतियों, परिवर्तन, विकास और विश्वास से भरा होता है और एक मजबूत चरित्र विकास का निर्माण करने में इन नैतिक गुणों और मूल्यों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ पवन पाण्डेय ने छात्रों के व्यक्तित्व में इन अनिवार्य नैतिक मूल्यों को विकसित करने में एनएसएस शिविर के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा की टीम वर्क, सहयोग, नेतृत्व गुण, सत्यनिष्ठा, सम्मान, कड़ी मेहनत एक अच्छे व्यक्तित्व की आधारशिला हैं।
दूसरे दिन के कार्यक्रम में साफ सफाई, स्वच्छता पर्यावरण बचाओ, नारी सशक्तिकरण आदि पाठशाला का भी आयोजन किया गया जिसका विषय रहा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० पवन कुमार के निर्देशन में जागरूकता रैली निकाली गई रैली के बाद लोगो को जागरुक किया गया । जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अष्टभुजा पाण्डेय ने रवाना किया। तत्पश्चात कार्य स्थल श्रीमती यशोदा देवी प्राथमिक विद्यालय पर लौट कर स्वयं सेवको द्वारा भोजन बनाया गया इसको सभी स्वयं सेवक मिलकर खाये खिलाए साथ ही प्रतिभा को निखारने के लिए पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ० संतोष पाण्डेय, द्वारा स्वयं सेवको को प्रेरित गया। विशेष सहयोग के लिए महाविद्यालय के स्टाफ डॉ० प्रमोद कुमार द्विवेदी, डॉ० नुरुल हसन,राकेश दूबे, रंजना दूबे, अंकित चतुर्वेदी, डॉ० लाल बहादुर यादव, आशुतोष पाण्डेय,अंबिकेश्वर त्रिपाठी, नवनीत शुक्ला विजेन्द्रशेखर, आदित्य आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular