Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeसकुशल हल्लौर लौटा ज़ायरीनों को दूसरा काफिला

सकुशल हल्लौर लौटा ज़ायरीनों को दूसरा काफिला

हम सब को इमाम के बताए रास्ते को अपनाने की भरपूर कोशिश करनी चाहिए : मौलाना अली अब्बास

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। बुधवार 6 मई को जो मौलाना अली अब्बास ज़ैनबी के हमराह हल्लौर से दूसरा काफिला ईरान इराक के धार्मिक स्थलों की ज़ियारत के लिए गया था वो आज सकुशल वापस वतन लौट आया है। सकुशल वतन वापसी पर एक मजलिस इमाम बारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी में सुबह 10: 30 बजे आयोजित की गई। जिसमें मर्सियख्वानी के फ़रायज़ को शाहिद आलम व हमनवा ने अंजाम दिया। मजलिस को मौलाना अली अब्बास ज़ैनबी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सबका फ़रीज़ा है कि हम सबको इमाम के बताए रास्ते को अपनाने की भरपूर कोशिश करनी चाहिए। अंत मे मसाएब ए सैय्यदुश शोहदा बयान किया तो मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई।

बाद मजलिस लोगों ने ज़ायरीनों से गले मिलकर मुबारकबाद दिया। बताते चले कि क्षेत्र के उपनगर हल्लौर से इराक ईरान स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों की ज़ियारत के लिए जायरीनों का जो दूसरा काफिला रवाना हुआ था। उसमें मौलाना अली अब्बास ज़ैनबी, बदरुल हसन लल्लू सर, मज़हर अब्बास मास्टर, मुन्नू इंजीनियर व 8 ख्वातीन शामिल थी। मजलिस के दौरान जमाल हैदर, अली ताहिर राजा, शमशुल बब्बू, वजीर हैदर विलियम, राहिब रिज़वी, जलाल, मेंहदी फूलदार, दिलशाद, खूलूस, हामिद मासूम, वजारत, जुलूस, अज़ादार अज्जा, झम्मन माली, शब्बीर मास्टर, इक़्तेदार मेंहदी, नौशा, बदलू, बिक्कन, शौकत, कासिम, मोजिज, अब्बास हैदर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular