Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeराष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही

शहर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुआ माल्यार्पण
सिदार्थनगर। भारतीय संस्कृति की सुरभि को विश्व में बिखेरने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। उनके विचारों के साथ ही राष्ट्र निर्माण में युवाओं का अहम योगदान देने का आह्वान किया गया। उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन के बाद उन्हें शिद्दत से याद किया गया।
 शहर में नगर पालिका परिषद की ओर से स्थापित स्वामी विवेकानंद की जयंती अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर नपा के अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं कि उस भूमिका को पहचानते हुए भारत को भारत से परिचित कराया। उन्होंने युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और भारतीय अस्मिता को जगाया। उनका स्पष्ट मत था कि त्याग और सेवा ही हमारे मूल आदर्श हैं। कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष लाल आनंद प्रकाश ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के परंपरा और आधुनिकता का एक साथ समन्वय करने वाले कर्ता के रूप में सर्व व्याप्त है। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और उन्हें मार्ग दिखाने वाले सच्चे अर्थों में राष्ट्र गुरु है। कायस्थ महासभा के जिला महामंत्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष नितिन श्रीवास्तव, कायस्थ पार्टी के जिलाध्यक्ष सुदीप श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किया। संचालन संतोष श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर कायस्थ महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष केएम लाल, चित्रगुप्त मंदिर समिति के अध्यक्ष देवानंद श्रीवास्तव, सभासद धन्नजय सहाय समेत सुनील श्रीवास्तव, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, विजय पांडेय, अमित श्रीवास्वत, आशीष जायसवाज, विजय जायसवाल, उत्तम लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
नपा कार्यालय पर स्थापित होगी शास्त्री की प्रतिमा
स्वामी विवेकानंद जयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष गोविंद माधव ने कार्यालय के भूमितल पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के बगल में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिले में श्री शास्त्री की प्रतिमा नहीं है। ऐसे में गांधी और शास्त्री के एक साथ पड़ने वाली जयंती पर एक साथ दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का अवसर मिल सकेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular