Monday, March 17, 2025
spot_img
HomeMarqueeकिसानों की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले भाकियू (अ) के प्रतिनिधि

किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले भाकियू (अ) के प्रतिनिधि

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू (अ) का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी से मिला और प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
आज भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार स्वामी के नेतृत्व में किसान प्रतिनिधि जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से भेंट कर उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या का दो तिहाई भाग कृषि क्षेत्र प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से निर्भर है और उत्तर प्रदेश कृषि की मुख्य समस्याओं का समाधान सरकार के प्रयास के बावजूद भी नहीं हो पा रहा है। उनका कहना था कि गन्ना किसानों की उत्पाद लागत में वृद्धि कर रू400 कुंतल तय किया जाए।. किसानों को धान बेचने में आ रही समस्याओं का समाधान किया जाए। मंडी से बाहर अवैध खरीद पर रोक लगाई जाए। किसानों के खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली से आसपास के मजदूरों को कार्य में उपयोग करना पड़ता है। ट्रैक्टर-ट्रॉली के व्यवसायिक उपयोग पर किसानों के हित का ध्यान रखते हुए रोक हटाई जाए। उत्तर प्रदेश में किसानों पर अतिवृष्टि की दोहरी मार पड़ी है। उसकी भरपाई की जाए। बिजली के बिल में छूट दी जाए। फसल बुवाई हेतु निशुल्क बिजली दी जाए। किसानों की फसलों को आवारा पशुओं से बचाने पर काम किया जाए। प्रदेश में अमानक बीजों की बिक्री पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में सतीश चौधरी, जगपाल सिंह, पुनीत चौधरी, नफे सिंह, महिपाल सिंह, योगेंद्र प्रधान, प्रदीप चौधरी, लोकेश राणा, रवि, शेखर, टिंकू आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular