संगीतमय रामायण कथा के साथ हुआ विधिवत समापन

0
37

ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के तत्वाधान में चल रहे कार्यक्रम में सर्वप्रथम संगीतमय रामायण कथा का समापन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम दिन बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। जिसमें सर्वप्रथम सरस्वती वंदना हनुमानजी का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष राजेश दुबे व कोषाध्यक्ष अमित तिवारी द्वारा किया गया।

स्थानीय विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, नशा मुक्ति नाटक, योग डांस, कीर्ति श्रीवास्तव द्वारा राजस्थानी सॉग नृत्य, तबला वादन अक्षय तिवारी, रोक डांस एकेडमी शिवराज यादव गजानंद ग्रुप डांस, प्रशांति विद्या मंदिर द्वारा डांडिया, गजानना, दिव्यांशी गौतम द्वारा श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी महाराजा अग्रसेन स्कूल द्वारा मणीकानिका नाटक, रोकड़ानस एकेडमी रामजी का परचम लहराके, माई तेरी चुनरी, झा डांस एकेडमी ग्रुप सांग, भारत सेवा मंडल मलखम की सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक पटैरिया, अजय सोनी अज्जू, अनिल पटैरिया, अंकित सोनी, दीपक अग्रवाल, विकास सोनी, राजू राजा, आयोजन समिति अध्यक्ष पं.बृजेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामाकांत चौबे, उपाध्यक्ष राजेश दुबे, महामंत्री डा.प्रबल सक्सेना, प्रबंधक  हरविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अमित तिवारी, मंत्री राकेश तामिया, संगठन मंत्री भरत रिछारिया, ऑडिटर चंद्रशेखर राठौर, संयोजक पं.जगदीश पाठक, धर्मेंद्र चौबे, शिवकुमार शर्मा, मुन्नालाल त्यागी आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री डा.प्रबल सक्सेना ने किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here