Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeरैली को जिलाधिकारी नें दिखाई हरी झंडी

रैली को जिलाधिकारी नें दिखाई हरी झंडी

 

 

 अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान 

हमीरपुर :बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा पोषण अभियान के अन्तर्गत सम्पूर्ण माह सितम्बर 2022 को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह 01 सितम्बर से शुरु होकर 30 सितम्बर तक चलेगा। आज राष्ट्रीय पोषण माह का जनपद में शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर किया।
             रैली को जिलाधिकारी डॉ चन्द्र भूषण ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । इस रैली में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं ने भाग लिया। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा बनाई गई पोषण संबंधी रंगोली का जिलाधिकारी ने अवलोकन किया।
  राष्ट्रीय पोषण माह की थीम ‘‘सशक्त, सबलनारी, साक्षर बच्चा, स्वस्थ भारत’’ है। राष्ट्रीय पोषण माह में 05 विभागों-बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ,स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, खाद्य एवं रसद तथा ग्राम विकास विभाग द्वारा मिलकर काम किया जायेगा।
            इस माह पोषण पंचायत, पोषण वाटिका का निर्माण, स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा, गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधि का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय पोषण माह में महिला एवं स्वास्थ्य, बच्चा और शिक्षा-पोषण भी पढ़ाई भी, लैंगिक संवेदनशीलता जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया जायेगा। राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत 25 सितम्बर से 30 सितम्बर तक  जन सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। जनपद में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर माह सितम्बर में प्रत्येक दिन स्वास्थ्य एवं पोषण से सम्बन्धित कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
                 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्रा ,सीएमओ डॉ एके रावत, डीपीओ शैलेंद्र प्रताप सिंह तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे। सूचना विभाग हमीरपुर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular