Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeबरसात ने खोल दी नगर पालिका बांसी की पोल

बरसात ने खोल दी नगर पालिका बांसी की पोल

बांसी सिद्धार्थनगर। जनपद के बांसी नगर पालिका एक तरह जहां नगर पालिका आजाद नगर मोहल्ले में आजाद पार्क बनाकर जनता की वाहवाही लूट रही है वहीं दूसरी तरफ आजाद नगर मोहल्ले के पावर हाउस के बगल जाने वाली सड़क किनारे बनी नाली कई वर्षों से टूटी और मरम्मत नहीं हुई और जर्जर हो चुकी है। जिम्मेदार नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राइनी व नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार ध्यान नहीं दे रहे हैं। वही ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण कार्य आधा अधूरा बनाया और छोड़ कर चला गया। यहां के नगर वासियों ने कई बार जिम्मेदारों से नाली निर्माण और सड़क पर पानी और गड्ढे होने की शिकायत कर बनवाने की मांग की।

वही इसी आजाद नगर मोहल्ले की जनता ने राइनी परिवार को तीसरी बार अध्यक्ष बनाया और उम्मीद थी की अबकी बार पावर हाउस के बगल वाली सड़क व नाली का निर्माण कार्य होगा लेकिन इधर कुछ कार्य हुआ नहीं ,सिर्फ जनता को झूठा आश्वाशन मिला। बरसात होने पर नाली से पानी की जल निकासी ना होने की वजह से जल जमाव हो जाता है। सड़क की माली हालत यह है कि लो लैंड होने की वजह से बरसात के दिनों में पानी भरा रहता है इस रास्ते से लगभग कई दर्जनों घरों के लोग आते जाते हैं पावर हाउस के बगल के रहने वाले नगरवासियों की खबर लेने कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचाता।

वही दुर्गेश कुमार त्रिपाठी ने कहा की जब से हमने घर बनवाया तभी से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है नगर वासी योगेश शुक्ला ने कहा की इस दुश्वारियों को देख घर से निकलने का मन नहीं करता ड्यूटी आने जाने में काफी दिक्कत होती है सीमा श्रीवास्तव ने कहा की सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब बच्चों को स्कूल आना जाना होता है सड़क और जल निकास के लिए नगर पालिका अध्यक्ष से कहा लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं देता है।

विद्यानंद चौधरी ने कहा कि ड्यूटी आने पर नहाना पड़ता है क्योंकि जल निकासी न होने से गंदे पानी में आना जाना पड़ता है। प्रमोद पांडे ने कहा की सरकार लाखों रुपया सफाई और विकास कार्यों पर खर्च कर रही है फिर भी नगर पालिका बांसी यहां की जल निकासी व सड़क पर ध्यान नहीं दे रहे हैं समाज सेवी गिरीश पांडे ने कहा की नाली में गंदगी का अंबार लगा रहता हैं हफ्ता पंद्रह दिन पर जब बार बार कहा जाता है तब जाकर जा सफाई होती है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे व ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के साथ समाज सेवियों ने मांग की है कि सड़क व नाली की मरमत नगर पालिका कराए यह सड़क एन एच 28 की जोड़ती है।

सपना शुक्ला,संजय श्रीवास्तव नेता भाजपा, घनश्याम भट्ट अधिवक्ता, विनय कुमार भट्ट, समाज सेवी, अनिल भट्ट प्रोफेसर, अशोक विश्वकर्मा,विजय कुमार अध्यापक,प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, विजय प्रकाश राय, जगदम्बा मिश्रा ने सड़क व नाली कार्य करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular