Thursday, May 15, 2025
spot_img
Homekhushinagarनीलगाय के बच्चे को निगल गया अजगर, ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के...

नीलगाय के बच्चे को निगल गया अजगर, ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पेट से बाहर निकाला

अवधनामा संवाददाता

कसया थाना क्षेत्र के भरवलिया सिवान में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के भरवलिया के सिवान में बृहस्पतिवार को नीलगाय के बच्चे को अजगर निगल लिया। इसकी खबर फैलते ही गांव वालों की भीड़ खेत में पहुंच गई। लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दिया। लेकिन कोई पहुंचा नहीं, गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद नीलगाय के बच्चे को अजगर के पेट से निकालने में सफल हो गए। यह कौतूहल का विषय रहा।

भरवलिया के सिवान में मनोज के खेत के पास अजगर नीलगाय के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। खेत में काम कर रहे लोगों ने यह देख शोर मचाया तो लोग पहुंच गए। इसकी जानकारी लोग वन विभाग को दिए। कुछ लोग लाठी डंडे की मदद से अजगर के पेट पर पीटने लगे और बल प्रयोग किया तो निगले हुए नीलगाय का बच्चा बाहर आ गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। वहां मौजूद लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में मशगूल दिखे। एक घंटे बाद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। सांप पकड़ने वाले दो शिकारी मौके पर पहुंचे और अजगर को बोरे में भरकर अपने साथ ले गए। गांव वालों का कहना था कि अगर समय से वन विभाग के कर्मचारी पहुंच गए होते तो शायद नीलगाय के बच्चे की जान बच गई होती। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

इस बाबत वन विभाग के डीएफओ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली थी। क्या मामला है इसकी जानकारी कराता हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular