Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeलूट को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को,पब्लिक ने पड़कर किया पुलिस...

लूट को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को,पब्लिक ने पड़कर किया पुलिस के हवाले

विरोध में बंद किया गया बाजार,लगाया गया जाम

एसएसपी ने इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिस कर्मियों को किया निलंबित

बदायूॅं।थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम खितौरा के मुख्य बाजार में स्थित सर्राफा कारोबारी की दुकान पर शुक्रवार सरे- शाम हुई लूट के मामले में पुलिस की फजीहत के बाद इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।एसएसपी द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। विदित हो कि थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम खितौरा निवासी लालाराम रस्तोगी की सर्राफा की दुकान बिल्सी-सहसवान रोड खितौरा के मुख्य बाजार में स्थित है।

बताया जाता है कि शुक्रवार शाम इसी दुकान पर कुछ बदमाशों द्वारा दुकान स्वामी को गन पॉइंट पर लेकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।वारदात को अंजाम देकर भाग रहे तीन बदमाशों को आसपास के लोगों द्वारा तत्काल मौके से ही मारपीट कर पकड़ लिया गया।लूट की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेकर उन्हें इलाज के वास्ते भेजा और मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।

घटना के बाद घटनास्थल पर घटना से नाराज़ लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी।सूचना के बाद एसपी आरए शुक्रवार रात्रि को ही मौके पर पहुंच गए। एक वीडियो क्लिप के अनुसार इस दौरान वह भीड़ को समझने का प्रयास कर रहे थे तभी अचानक उन्होंने भीड़ में शामिल एक व्यक्ति को धक्का देकर वहां से हटा दिया,जिससे भीड़ और उग्र हो गई।मौके की नज़ाकत देखते हुए कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा समझाए जाने पर भीड़ शांत हो गई।घटना के अगले दिन यानी शनिवार को लोगों द्वारा पुलिस की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए बाजार बंद करने के साथ-साथ सहसवान बिसौली मार्ग पर जाम लगा दिया गया।

एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर लोगों को काफी समझाया गया तब कहीं जाकर जाम खुला सका। घटनाक्रम के बाद एसएसपी श्री सिंह द्वारा थाना उघैती के इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सहित चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार तथा हेड कांस्टेबल राजेश कुमार को अपराध नियंत्रण करने में हुई लापरवाही के दृष्टिगत निलंबित कर दिया गया है।श्री सिंह द्वारा घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि घटना के खुलासे हेतु चार टीमों का गठन कर दिया गया है।घटना के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular