Friday, April 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeनिवर्तमान जिलाध्यक्ष ने घर घर जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियों का बांटा...

निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने घर घर जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियों का बांटा पत्रक

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा चल रहे ग्राम बस्ती चलो अभियान के निमित्त गांव गांव जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।इसी क्रम में गुरुवार को विकास खंड लोटन के ग्राम एंगडेंगवा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जनसंपर्क करते हुए मोदी – योगी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरण किया।

कन्हैया पासवान ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विगत 9 वर्षों से उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त करते हुए कानून का राज स्थापित किया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सदैव जन कल्याण के लिए समर्पित रहती है। भाजपा सरकार में आज 22 से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति, चारों तरफ रोड का जाल और गरीबों को निःशुल्क राशन, प्रधानमंत्री आवास एवं किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाया है।

साथ ही राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ सहित अन्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन का काम भी किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राम नेवास यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजू विश्वकर्मा, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी भाजपा निशांत पांडेय, मंडल अध्यक्ष लोटन संजय शुक्ला एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular