Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeचाकू मारने वाला हत्या आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चाकू मारने वाला हत्या आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गोण्डा। थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-67/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित आरोपी हत्याभियुक्त-अमरनाथ दूबे पुत्र देवीदयाल दूबे नि0 नरायनपुर मांझा (दुल्हिनपुरवा) थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा को ग्राम दुल्हिनपुरवा, मौजा नरायनपुर माझा, गांव के बाहर पक्की सड़क के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से भुलावन यादव के खेत की मेड़ के पास से छिपाए गए कुल ₹31,500/- (सभी 500-500 रुपये के नोट) बरामद किए गए। दिनांक 03.02.2026 की रात्रि में शिवशंकर दुबे पुत्र देवीदयाल दुबे उम्र करीब 30 वर्ष निवासी दुल्हिनपुरवा, मौजा नरायनपुर माझा थाना को0 कर्नलगंज जनपद गोण्डा को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी।

सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगण द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटना स्थल कर निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वाड टीम को मौके पर बुलाकर तकनीकी साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करायी गयी। मृतक के पिता देवीदयाल की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली कर्नलगंज में 05 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। वादी एवं मजरूब द्वारा दिये गये बयानों में पर्याप्त भिन्नता पायी जाने के साथ-साथ उपलब्ध तथ्य संतोषजनक नहीं पाए गए। घटना की वास्तविक सत्यता ज्ञात करने एवं निष्पक्ष, पारदर्शी व घटना के सफल अनावरण किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज के पर्यवेक्षण में 03 पुलिस टीमों को लगाया गया था तथा एसओजी/सर्विलांस टीम को भी आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसमें थाना को0 कर्नलगंज व एस0ओ0जी की संयुक्त टीम द्वारा घटना की गहनता के जाचोपरांत इलेक्ट्रानिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त अमरनाथ दूबे पुत्र देवीदयाल दूबे नि0 नरायनपुर मांझा (दुल्हिनपुरवा) थाना को0 कर्नलगंज जनपद गोण्डा को ग्राम दुल्हिनपुरवा, मौजा नरायनपुर माझा, गांव के बाहर पक्की सड़क के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से भुलावन यादव के खेत की मेड़ के पास से छिपाए गए कुल ₹31,500/- (सभी 500-500 रुपये के नोट) बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular